करण जौहर ने काजोल से पूछा, ‘अगर बेटी शाहरुख के बेटे के साथ भाग जाए तो वह क्या करेंगी’
शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे सुपर हिट जोड़ी मानी जाती है। इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी है जो आज भी दर्शकों को पसंद आती है। शाहरुख और काजल को बड़े पर्दे पर एक साथ देखने के लिए फैंस भी बहुत बेकरार रहते हैं। वहीं इस जोड़ी को बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ में बहुत पसंद किया था। हाल ही में इस फिल्म को 25 साल पूरे हुए है।
इस खास मौके पर शाहरुख खान और काजोल का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी भी नजर आ रही है।
दरअसल, यह वीडियो करण जौहर के मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का है। वीडियो में करण काजोल से पूछते हैं कि, आज से 10 साल बाद अगर आर्यन और न्यासा भाग जाते हैं तो आपका क्या रिएक्शन होगा? इस सवाल पर काजल कहती है कि, “दिलवाले दूल्हा ले जाएंगे..।” इस दौरान काजोल का जवाब सुनकर शाहरुख खान काफी कंफ्यूज हो जाते हैं और उन्हें काजल की बातें कुछ समझ में नहीं आती। ऐसे में शाहरुख खान कहते हैं कि, “मुझे यह जोक समझ नहीं आया।
मुझे तो इस बात का डर है कि, अगर काजल मेरी रिश्तेदार बन गई तो मैं सोच भी नहीं सकता।” शाहरुख की यह बात सुनकर वहां बैठे करण जौहर, रानी मुखर्जी और काजल एक साथ हंसने लगते हैं।
गौरतलब है कि, आर्यन खान शाहरुख खान के बड़े बेटे हैं और न्यासा काजोल की बड़ी बेटी। यह दोनों ही स्टार किड आए दिन सुर्खियों में रहते हैं, वही सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आर्यन खान को सोशल मीडिया पर करीब 1 मिलियन लोगों ने फॉलो किया है। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और आर्यन खान के इस अंदाज को फैंस भी खूब पसंद करते हैं।
बात करें यदि न्यासा की तो वह फिलहाल सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती हालांकि जब भी वह बाहर निकलती है तो मीडिया की नजरों का निशाना बन ही जाती है। न्यासा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती है और उन्हें फैंस भी खूब पसंद करते हैं। वहीं सांवले रंग की दिखने वाली न्यासा भी अपने स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती है।
View this post on Instagram
बता दें, इससे पहले भी शो ‘कॉफी विद करण’ में काजोल से बेटी न्यासा को लेकर कई सवाल किए गए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि अजय देवगन अपने बच्चों को लेकर अक्सर चिंता में रहते हैं। काजोल ने बताया था कि, “जब न्यासा घर से बाहर जाती है तो अजय काफी चिंता में रहते हैं और वह जब ताल लौटती नहीं है तब तक अजय आराम से नहीं बैठते। अजय हमेशा न्यासा से भी पूछते रहते हैं कि वह कहां जा रही है और घर कब तक लौट आएगी? ठीक इसी तरह अजय अपने बेटे युग के लिए भी चिंता में रहते हैं।”
बता दे, साल 2015 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ में काजोल और शाहरुख खान आखिरी बार नजर आए थे। ‘दिलवाले’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने बताया था कि, अब वह हर फिल्म में काजोल को मिस करते हैं। वहीं काजोल का कहना था कि, दिलवाले के दौरान उन्हें करीब 150 दिन तक अपने बच्चों से दूर रहना पड़ा था।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. BollyTic अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]