बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी और मेहनत के बलबूते इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक दीपिका पादुकोण हैं। दीपिका पादुकोण भारतीय सेलिब्रिटीज में से सबसे ज्यादा चर्चित और आकर्षक सेलिब्रिटी में से एक हैं। दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली फिल्म “ओम शांति ओम” से अच्छी खासी पहचान बनाई है। इनकी डेब्यु फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी, जिसमें उनके हीरो सुपरस्टार शाहरुख खान थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

दीपिका पादुकोण ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा खासा नाम कमाया है। जैसा कि हम लोग जानते हैं दीपिका पादुकोण की शादी अभिनेता रणवीर सिंह से हुई है। इन दोनों को इंडस्ट्री में पावर कपल के नाम से जाना जाता है। बड़े पर्दे के साथ रियल लाइफ में भी दोनों के बीच काफी शानदार बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इसी बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थीं, जिसे देखने के बाद फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अस्पताल के बाहर हुए स्पॉट

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर है परंतु यह दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसके माध्यम से फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बता दें, बीते दिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ने लाल और दीपिका पादुकोण ने सफेद रंग का मास्क पहना हुआ है। इसके साथ ही दोनों ने काले रंग का चश्मा भी लगाया हुआ है। यह तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दीपिका की प्रेगनेंसी को लेकर फैंस कयास लगाने लगे हैं। फैंस का ऐसा मानना है कि बहुत ही जल्द दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह खुशखबरी दे सकते हैं।

रणवीर-दीपिका की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि “एक नन्हा मेहमान आने वाला है।” वहीं एक दूसरे फैन ने यह लिखा है कि “दीपिका प्रेग्नेंट है।”

वहीं एक अन्य फैन ने यह लिखा है कि “बेटा सब ठीक ही है, नया सिंह आने वाला है तैयारियां करो।” सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की बात काफी तेजी से वायरल हो रही है और लगातार फैंस कमेंट कर रहे हैं।

रणवीर-दीपिका फिर एक साथ आएंगे नजर

दीपिका-रणवीर एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और इन दोनों की जोड़ी को लोग बेहद पसंद भी करते हैं। वैसे काफी लंबे समय से इन दोनों की जोड़ी फिल्मों से दूर है परंतु एक बार फिर से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को साथ में फिल्म “83” में देखा जाएगा। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्शन फिल्म “पठान” को लेकर भी दीपिका सुर्खियों में छाई हुई हैं।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. BollyTic अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *