केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। (फाइल फोटो)

संसद के नए भवन में स्पीकर की कुर्सी के पास ‘सेंगोल’ रखने की बात पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस ने दावा किया है कि अंग्रेजों से भारत में सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में सेंगोल का वर्णन करने के लिए कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है। इस बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि सेंगोल को संग्रहालय के एक कोने में नेहरू जी की छड़ी के रूप में रखा गया था। यह आस्था का विषय था। कांग्रेस ने लोकतंत्र और धर्म के प्रतीक को चलने की छड़ी बना रखा था।

सेंगोल पर बैठे नंदी को लेकर उठ रहे सवाल पर स्मृति ईरानी ने पूछा, क्या कांग्रेस हिंदू विरोधी है? क्या कांग्रेस धर्म विरोधी है? क्या कांग्रेस को नंदी से दुश्मनी है? वहीं ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के नए भवन का उद्घाटन नहीं करने पर हो रहे विरोध को लेकर कहा कि जिन लोगों ने राष्ट्रपति का अपमान किया और उनके खिलाफ वोट किया, वे आज उनके (राष्ट्रपति) लिए रोते हैं.

ये भी पढ़ें- भारतीय परंपराओं से क्यों नफरत करती है कांग्रेस? गृह मंत्री अमित शाह ने पूछा

TV9 ने स्मृति ईरानी से पूछा राष्ट्रपति को क्यों नहीं बुलाया? इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ और मणिपुर में जब विधानसभा भवनों का उद्घाटन किया गया तो क्या राज्यपाल को बुलाया गया था. सोनिया गांधी आज यह किस मुंह से कह सकती हैं?

कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जमानत पर बाहर, क्या बात करेगा- ईरानी

मोदी सरकार के 6 साल पूरे होने को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा कि 26 मई देश के लिए ऐसा दिन है जिसने गरीब कल्याण का उदय देखा. कांग्रेस को यह बात हजम नहीं हो रही है। जिन गरीब किसानों को कांग्रेस ने मोहरा बनाया था, आज उन्हें 6 हजार रुपए मिल रहे हैं। कांग्रेस के शासन काल में किसान खाद के लिए कतार में खड़े रहते थे। उस पर लाठीचार्ज हुआ। आज किसान को कितना फायदा मिल रहा है कांग्रेस को पच नहीं रहा है। जिसका शीर्ष नेतृत्व भ्रष्टाचार में जमानत पर है, वह क्या बात करेगा? एलआईसी में 466 फीसदी का मुनाफा है और एसबीआई में भी भारी बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें- सेंगोल का विरोध क्यों कर रही है कांग्रेस, जानिए हकीकत

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *