सपना चौधरी की इस डांस वीडियो ने मचाया धमाल, 7 करोड़ से अधिक मिले व्यू
सपना चौधरी के डांस को लोग काफी पसंद करते हैं और यही वजह है कि इनकी डांस वीडियो खूब वायरल होती हैं। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की अब एक नई वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जिसमें ये हरियाणवी गाने ‘बोल तेरे मीठे मीठे’ पर डांस कर रही हैं। सपना चौधरी की इस वीडियो को करोड़ों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
‘बोल तेरे मीठे मीठे’ गाने को जगवीर राठी ने गाया है। इस गाने पर सपना ने शानदार डांस किया है। इनके डांस को इस कदर लोगों ने पसंद किया कि इनकी ये वीडियो 7 करोड़ से ज्यादा बार देखी जा चुकी है। इस गाने पर सपना ने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाएं हैं और यहीं वजह है कि ये वीडियो इतनी पसंद की जा रही है।
हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब सपना चौधरी की किसी डांस वीडियो को इतना पसंद किया गया हो। इससे पहले भी सपना की कई डांस वीडियो तहलका मचा चुकी हैं। हाल ही में सपना की एक और डांस वीडियो वायरल हुई थी। जिसे 3 करोड़ से अधिक बार देखा गया था। इस वीडियो में सपना ने ‘घूंघट 3’ गाने पर डांस किया था। ‘घूंघट 3’ पर सपना ने काफी शानदार ठुमके लगाए थे और इस वीडियो ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था।
ये गाना पिछले साल रिलीज किया गया था और इसे विश्वजीत चौधरी ने गाया था। जबकि इसके बोल नवीन विशु बाबा ने लिखे हैं। इस गाने पर सपना चौधरी ने काफी अलग तरह के ठुमके लगाए थे।
कौन है सपना चौधरी
सपना चौधरी हरियाणा की रहने वाली हैं। ये पहले स्टेज पर डांस करके पैसे कमाया करती थी। उस समय इनको इतने लोग नहीं जानते थे। सपना चौधरी को बिग बॉस भी ऑफर हुआ था और इन्होंने इस शो में हिस्सा लिया था। जिसके बाद ये काफी फेमस हो गई थी। इस शो के जरिए इनको पूरे भारत में पहचान मिली और ये आज एक फेमस डांस बन गई हैं। इन्होंने कई सारी फिल्मों में काम भी किया है।
वहीं हाल ही में ये अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में आई थी। दरअसल इन्होंने बिना किसी को बताए शादी कर ली थी। वहीं जब इन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। तब इनकी शादी के बारे में सबको पता चला। सपना के परिवार के अनुसार इन्होंने पिछले साल दिसंबर में अपने दोस्त के साथ शादी की थी।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. BollyTic अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]