नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से छेड़छाड़ करते हुए पूछा गया रेट, सामने आया हेरान कर देने वाला वीडियो।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है और मामले से जुड़ी एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। ये वीडियो दिल्ली के हौज खास की है। खबर के अनुसार नॉर्थ ईस्ट की कुछ लड़कियों के साथ मनचलों ने रात के समय छेड़छाड़ की। आ’रो’पियों ने सारी हदें पार करते हुए इन लड़कियों से उनका रेट तक पूछा। लड़कियों का आरोप है कि जब वो पार्टी करके निकल रही थीं। तब वहां मौजूद कुछ लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
छेड़छाड़ करते हुए मनचलों ने उनपर कई आपत्तिजनक कमेंट भी किए और उनका ‘रेट’ पूछा। जिसके बाद लड़कियों ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख मनचले डर गए और लड़कियों से माफी मांगने लगे। इन लड़कियों ने ये सारी घटना कैमरे में कैद कर ली। जिसके बाद ये वीडियो अब वायरल हो रही है।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार ये मामला रात का है। रात के समय पार्टी से वापस आ रही लड़कियों से कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी और हंगामा शुरू हो गया। गुस्सा होकर लड़कियों ने मनचलों को जमकर झाड़ा और उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद बवाल बढ़ता देख लड़के वहां से भागने लगे और सॉरी-सॉरी कहते हुए नजर आए।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर लड़कियों ने इस वीडियो को शेयर किया और अपनी आपबीती सुनाई। दो लड़कियों ने हादसे के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘हौज खास में पार्टी खत्म होने के बाद हम कैब का इंतजार कर रहे थे। तभी आदमियों का एक ग्रुप हमारे पास आया और कहा ‘रेट क्या है’। इसके बाद हम चिल्लाने लगी और कहने लगी ‘भाई तेरे को क्या हो गया है, कैसा रेट पूछ रहा है। जब हमने वीडियो बनाना और चिल्लाना शुरू किया। तब वो ग्रुप वहां से भाग गया। लेकिन हमारी मदद को कोई आगे नहीं आया।
Came across a shameful video on social media wherein some women from the North East have alleged that a group of men have racially and sexually harassed them and asked, "Tumhara rate kya hai". This is a very very serious matter, issuing Notice to Delhi Police to register FIR. pic.twitter.com/EpqCAxJDVh
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 21, 2021
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस को नोटिस जारी कर आ’रो’पियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गि’र’फ्ता’री की मांग की। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि ये मामला गंभीर है और सख्त कार्रवाई की मांग हमने पुलिस से की है।
दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आ’रो’पियों की तलाश कर रही है। पुलिस पी’ड़ि’ता की मोबाइल रिकॉर्डिंग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आ’रो’पियों की पहचान करने में लगी हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही आ’रो’पियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस इस मामले में लड़कियों के बयान भी दर्ज करने वाली है।