59 साल की हुईं रति अग्निहोत्री, जानिए उनके जीवन के बारे में दिलचस्प बातें.
रति अग्निहोत्री का जन्म 10 नवम्बर 1960 को मुंबई में हुआ था। रति अग्निहोत्री एक पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखतीं हैं। रति अग्निहोत्रीने मॉडलिंग की दुनिया में कदम दस साल की उम्र में ही रख दिया था। लेकिन उनके पापा का ट्रांसफर मुंबई से चेन्नई हो गया।
जन्हा उन्होंने अपने स्कूली दिनों के दौरान कई स्टेज शो में हिस्सा लिया। रति अग्निहोत्री की एक बहन है-अनीता अग्निहोत्री जोकि पूर्व मिस इंडिया रह चुकी है। वह अभी पोलैंड में सेटल हैं। रति अग्निहोत्री निर्देशक अतुल अग्निहोत्री के कजिन है। रति अग्निहोत्री की शादी बिजनेसमैन अनिल विरवानी ने हुई है।
उनके एक बेटा भी है-तनूज वीरानी। उनके बेटे ने फिल्म लव यू सोणियों से बॉलीवुड डेब्यू किया था। रति अग्निहोत्री के करियर की शुरुआत स्कूल प्ले के दौरान हुई, क्योँकि तभी निर्देशक भारतीराजा की नज़र रति अग्निहोत्री पर पड़ी थी।
रति अग्निहोत्री का अभिनय को देखते ही उन्होंने रति अग्निहोत्री को अपनी फिल्म के लिए चुन लिया। उस समय रति अग्निहोत्री महज़ सोलह साल की थी, जब उन्हें उनकी पहली फिल्म बतौर हीरोइन ऑफर हुई थी।
वह अपनी पहली वठिया पुरगुल (1979)फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को लोगों ने बेहद साराहा था। इस फिल्म के रति महज 3 साल में तेलगु की 32 फिल्मों में काम किया था।
शादी के बाद रति अग्निहोत्री ने अपने फ़िल्मी करियर से एक लम्बा ब्रेक लिया। उसके बाद 16 साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्म कुछ खट्टी-कुछ मीठी से वापसी की। इस फिल्म में उन्होंने काजोल की ग्लैमरस माँ का किरदार निभाया था।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. BollyTic अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]