बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक नाम प्रियंका चोपड़ा का भी आता है। प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा खासा नाम कमाया है। उन्होंने यह मुकाम पाने के लिए अपने जीवन में कठिन मेहनत की है। प्रियंका ने सबसे पहले बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड इंडस्ट्री मेंअच्छी खासी पहचान बनाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड की तरफ रुख किया। आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं।

जैसा कि हम सभी लोग यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ बहुत खूबसूरत भी हैं, परंतु शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि वह एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल सेलिब्रिटी बनने की तरफ कदम एक सिंगर के तौर पर ही बढ़ाया था। प्रियंका चोपड़ा ने जुलाई 2012 में अपना पहला सिंगल इन माय सिटी लॉन्च किया था, जिससे उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई थी।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को सिंगिंग का शौक आज से नहीं बल्कि बहुत पहले से ही है और इसका सुबूत हाल ही में सामने आया है। दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म थामिझान के म्यूजिक डायरेक्टर डी इम्मान ने प्रियंका की एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अपनी पहली रिकॉर्डिंग सेशन में बतौर सिंगर नजर आ रही हैं।

म्यूजिक डायरेक्टर डी इम्मान ने इस फोटो को साझा करते हुए कैप्टन में यह लिखा है कि “नॉस्टालजिक तस्वीरें, तकरीबन दो दशक पहले की होगी। थामिझान में प्रियंका सिंगर के तौर पर डेब्यू करते हुए।” सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर को म्यूजिक डायरेक्टर डी इम्मान ने अपने टि्वटर हैंडल से शेयर किया है।

जैसा कि आप सभी लोग यह तस्वीर देख रहे हैं, इस तस्वीर को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इतने सालों में काफी कुछ बदल चुका है। वैसे प्रियंका चोपड़ा स्टूडियो के अंदर रिकॉर्डिंग करते वक्त काफी खुश नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि तमिल फिल्म थामिझान साल 2002 में रिलीज हुई थी, जिससे प्रियंका चोपड़ा में ने पहली बार फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। इस फिल्म के अंदर प्रियंका चोपड़ा अभिनेता विजय के साथ मुख्य किरदार में नजर आईं थीं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं और यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में फिल्म “द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई” से हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने सेकंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अमरीश पुरी और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आए थे और यह उस साल की बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म साबित हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों नई फिल्म अनाउंसमेंट के चलते सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं। वह अभिनेता-फिल्ममेकर फरहान अख्तर की फिल्म “जी ले जरा” में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा इस समय के दौरान अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते लंदन में हैं। वह सिटाडेल नाम की एक सीरीज में काम कर रही हैं। इसके अलावा वह मां आनंद शीला की बायोपिक में भी दिखाई देने वाली हैं।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. BollyTic अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *