नाइट सूट-चप्पल पहन मालदीव से लौटीं करीना कपूर, तैमूर-जेह और फैमिली संग मना रही थीं हॉलिडे
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान मालदीव्स में हॉलिडे इंजॉय कर रही थीं। उनके साथ दोनों बेटे तैमूर और जेह भी थे। साथ में बहन करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चे भी वेकेशन मनाने गए थे। अब सभी वापस लौट आए हैं। उनकी एयरपोर्ट की तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन करीना के लुक ने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, वो नाइटसूट और चप्पल पहनकर मालदीव से वापस लौटी हैं। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
मुंबई लौटीं
करीना और करिश्मा दोनों बहनें मालदीव छुट्टियां बिताने गईं और साथ में दोनों के बच्चे भी थे। उनकी वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
लुक ने चौंकाया
अब करीना और करिश्मा मुंबई वापस लौट आई हैं। हालांकि, कलीना एयरपोर्ट पर जब करीना को स्पॉट किया गया तो वो नाइटसूट और चप्पल पहने नजर आईं।
जेह की फोटोज वायरल
करीना बेटे जेह को गोद में लिए हुए थीं। पीछे तैमूर भी थे। वहीं, करिश्मा ने भी करीना से मिलता-जुलता आउटफिट पहना था। उनके दोनों बच्चे कैजुअल लुक में नजर आए।
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. BollyTic अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]