जावेद जाफरी का बेटा है ऋतिक रोशन से भी ज्यादा सुंदर, तस्वीरे देख यकीन करना होगा मुश्किल।
जावेद जाफरी का बेटा मिजान जाफरी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। फिल्म का नाम मलाल है। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। यह फिल्म पॉपुलर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म में मिजान के अपोजिट भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल भी नजर आएंगी। ये शर्मिन और मिजान की डेब्यू फिल्म है।
फिल्म के ट्रेलर के बाद से मिजान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। यूजर्स को उनका फैशन सेंस काफी पसंद आ रहा है। मिजान ट्रेडिशनल वियर से वेस्टर्न कपड़ों में भी अच्छे लगते हैं।
मिजान का यह लुक उनकी फिल्म मलाल का है, जिसमें वह ब्लैक आउटफिट में हैंडसम नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनके बाल लंबे हैं। मिजान ने हल्की दाढ़ी रखी हुई है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी रणवीर सिंह से तुलना कर रहे हैं।
इस तस्वीर में मिजान ने व्हाइट कुर्ता पहना है जो उन पर काफी जंच रहा है। इसके अलावा उन्होंने बन बनाया हुआ है। मिजान अलग अलग हेयरस्टाइल ट्राय करते रहते हैं और सभी में कूल नजर आते हैं।
हाल ही में मिजान की फिल्म मलाल का गाना आइला रे लॉन्च किया गया था। मीजान ने अपने इस गाने पर पिता जावेद जाफरी संग डांस करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया था। ये वीडिया काफी वायरल हुआ था और दोनों को काफी प्रशंसा मिली थी।
कई बार मिजान को अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ देखा गया है, जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी थी। कुछ दिनों पहले मिजान अपनी फिल्म के गाने को प्रमोट करने गए थे। वहां उनसे नव्या नवेली नंदा के साथ उनका नाम लगातार जुड़ने के बारे में पूछा गया था।
मिजान ने बताया था, ‘नव्या मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, उनके साथ मेरा कोई खास रिश्ता नहीं है। वो मेरी बहन के साथ विदेश में पढ़ती है। आज कल किसी के साथ एक तस्वीर आ जाती है तो लोग सोचते हैं कि ये साथ में है लेकिन ऐसा नहीं होता है। हम दोनों केवल दोस्त हैं।’
[ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. BollyTic अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]