दिव्यांका त्रिपाठी को भला कौन नहीं जानता। यह टेलीविजन की दुनिया की सबसे जानी-मानी लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने खूबसूरत चेहरे, अपनी मासूमियत से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। आज यह किसी के परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई बेहतरीन धारावाहिकों में काम किया है परंतु उन्हें असली पहचान धारावाहिक “ये है मोहब्बतें” से मिली। इस धारावाहिक में दिव्यांका त्रिपाठी के दमदार अभिनय ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई। इसके अलावा दिव्यांका धारावाहिक “बनू मैं तेरी दुल्हन” में भी काम कर चुकी हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती के दम पर टीवी इंडस्ट्री में अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। इनका नाम टीवी की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। दिव्यांका त्रिपाठी की खूबसूरती और चुलबुले अंदाज के लाखों करोड़ों फैंस हैं परंतु क्या आपको इस बात का पता है कि दिव्यांका त्रिपाठी की एक बहन भी है, जो खूबसूरती के मामले में उन्हें भी कड़ी टक्कर देती हैं। इतना ही नहीं बल्कि दिव्यांका की बहन अभिनेत्री भी हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दिव्यांका त्रिपाठी की बहन कौन हैं और वह क्या करती हैं? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी की छोटी बहन का नाम कनिका तिवारी है, जो उनकी कजिन सिस्टर हैं। दिव्यांका दिखने में जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही खूबसूरत उनकी छोटी बहन कनिका भी हैं। कनिका रितिक रोशन जैसे अभिनेता के साथ भी काम कर चुकी हैं।

कनिका ने फिल्म “अग्निपथ” में रितिक रोशन के साथ अपने अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय के दौरान कनिका काफी छोटी थीं। लेकिन अब इनकी उम्र 25 साल की हो चुकी है और अब यह बेहद काफी ग्लैमरस लगती हैं। जब जब अग्निपथ फिल्म का नाम आता है तब इस फिल्म में शिक्षा का किरदार निभाने वाली कनिका तिवारी की अदाकारी का जिक्र जरूर होता है।

9 मार्च 1996 भोपाल में जन्मी कनिका ने महज 25 साल की उम्र में ही अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि कनिका की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी भोपाल में ही संपन्न हुई है। बचपन से ही कनिका को एक्टिंग का शौक था, जिसकी वजह से वह बहुत छोटी उम्र में ही मुंबई आ गई थीं।

आपको बता दें कि फिल्म अग्निपथ में कनिका ने एक स्कूल गर्ल का रोल निभाया था, जो फिल्म में रितिक रोशन की बहन बनी थी। अग्निपथ में कनिका तिवारी के किरदार को काफी सराहा गया। इस फिल्म में शिक्षा के किरदार के लिए लगभग 600 लड़कियों का ऑडिशन हुआ था। कास्टिंग डायरेक्टर एक ऐसी लड़की चाहते थे जो मासूम हो और खूबसूरत भी। कनिका ने अपनी सादगी और मासूमियत से उनका दिल जीत लिया और उनको शिक्षा के किरदार के लिए चुन लिया।

कनिका ने फिल्म अग्निपथ में शिक्षा का किरदार निभा कर सभी दर्शकों को बेहद प्रभावित किया और उन्होंने अपने इस किरदार से अच्छी खासी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने कुछ तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया। भले ही कनिका दिव्यांका की सगी बहन नहीं हैं परंतु कजिन सिस्टर होने के बावजूद भी दिव्यांका उनसे बेहद प्यार करती हैं और यह दोनों ही एक-दूसरे का पूरा सपोर्ट करते हैं।

आपको बता दें कि कनिका इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं परंतु सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिनको उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

कनिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और कनिका के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर सभी जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। वैसे तो अब कनिका काफी बोल्ड और खूबसूरत हो चुकी हैं। जैसा कि आप लोग तस्वीरों में देख सकते हैं।

[ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. BollyTic अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *