महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है। भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम की है. इतना ही नहीं उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए उन्हें जादूगर बताया है। मैथ्यू हेडन के अनुसार उनसे ज्यादा सकारात्मक कप्तान शायद ही कोई हो.
न्यूज 18 के मुताबिक मैथ्यू हेडन ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी एक जादूगर हैं. वह एक साधारण खिलाड़ी को अपनी टीम में ले लेता है और उसे सोने में बदल देता है। उसके पास काफी हुनर है और वह काफी सकारात्मक कप्तान है। उन्होंने बहुत अच्छी बात कही जो मुझे लगता है कि उनकी सोच और इंसानियत को बताता है। मैंने उनसे ज्यादा सकारात्मक कप्तान शायद ही देखा हो।
मुझे नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे: मैथ्यू हेडन
मैथ्यू हेडन ने आगे कहा, ‘एसोसिएशन और फ्रेंचाइजी के बीच क्या तालमेल है, इससे चीजें पता चलती हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल रखा है। धोनी ने भारत के लिए यही किया और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी यही कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि धोनी अगले साल खेलते हैं या नहीं लेकिन अगर मेरी निजी राय पूछी जाए तो एमएस धोनी अगले सीजन में खेलते नजर नहीं आएंगे।
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का क्वालीफायर 2 मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन के फाइनल में पहले ही पहुंच चुकी है। उन्होंने क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी। अब क्वालीफायर 2 में जो भी टीम जीतेगी उसका सामना 28 मई को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।