आज के समय में लगभग हर कोई एक रिश्ते में बंधा हुआ है फिर चाहे वो प्यार का रिश्ता हो या शादी का। ऐसे में कपल के बीच नजदीकियां आना तय है। अगर आप भी रिलेशनशिप में हैं तो आपने भी अपने पार्टनर को किस किया होगा लेकिन इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
किस को प्यार के इजहार का एक हिस्सा माना जाता है। इस दौरान हम एक-दूसरे के करीब आते हैं और रिश्ता और मजबूत होता है। हालांकि इस दौरान हमें कुछ बातों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, ऐसे में हम गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं किस करने से कौन-कौन सी बीमारियां फैल सकती हैं।
सांस की बीमारियों-
किस करने से हमारा मुंह एक दूसरे के करीब आ जाता है। ऐसे में हमारी सांसें एक दूसरे के शरीर में प्रवेश करती हैं और इस दौरान बैक्टीरिया का भी आदान-प्रदान होता है। इन जीवाणुओं के आदान-प्रदान के कारण व्यक्ति को इन्फ्लूएंजा या फ्लू जैसे श्वसन रोग हो सकते हैं।
दंत रोग
जानकारों का कहना है कि किस करने के दौरान करीब 8 करोड़ बैक्टीरिया की अदला-बदली होती है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से डेंटिस्ट के पास नहीं गया है या मुंह की ठीक से सफाई नहीं कर रहा है तो उसके मुंह में खराब बैक्टीरिया होने की संभावना ज्यादा होती है। ऐसा होने पर आपको मुंह से जुड़ी कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
दाद की समस्या-
हरपीज एक गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में दो तरह के वायरस होते हैं एक एचएसवी 1 और दूसरा एचएसवी 2। ये दोनों ही व्यक्ति के लिए गंभीर साबित हो सकते हैं। इस दौरान मुंह में लाल या सफेद रंग के छाले निकल आते हैं।
अल्सर की समस्या
किस करने से भी व्यक्ति को अल्सर की समस्या हो सकती है। किस करने के दौरान कपल की लार एक दूसरे के मुंह में चली जाती है, जिससे सिफलिस हो सकता है। इसमें मुंह में छोटे-छोटे छाले हो जाते हैं।